{"_id":"623cb4b7f5c2bd1f8c66a455","slug":"aaropiton-kee-giraphtaaree-se-pulis-ka-inakaar-kushinagar-news-gkp430967281","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपितों की गिरफ्तारी से पुलिस का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपितों की गिरफ्तारी से पुलिस का इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपितों की गिरफ्तारी से पुलिस का इनकार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
फोरेसिंक जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व
कसया(कुशीनगर)। कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला में टॉफी खाने से चार मासूमों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की बात कह रही है। पुलिस ने इस मामले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी किसी को गिरफ्तार नहीं किया। केवल पूछताछ चल रही है।
कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला निवासी रसगुल के दरवाजे पर बुधवार सुबह एक गठरी में टॉफी के साथ एक-एक रुपये के नौ सिक्के मिले थे। पुलिस के मुताबिक रसगुल ने टॉफी को घर के अंदर रख दिया। बाद में उनकी पत्नी सुगिया ने टॉफी बच्चों को दे दी। टॉफी खाने के कुछ देर बाद ही रसगुल के तीनों बच्चे मंजना (सात), स्वीटी (पांच), समर (तीन) और उनकी बहन खुशबू का बेटा आयुष (पांच) बेहोश होने लगे थे। बाद में इनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उसके बाद परिजनों ने शवों को दफना दिया।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिए फोरेंसिक परीक्षण के लिए बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। उसे बनारस के रामनगर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बच्चों के पिता रसगुल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही प्रेम, चाबस और बाला के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, हत्या की साजिश रचने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन घटना के दूसरे दिन भी आरोपितों की गिरफ्तारी से पुलिस इनकार कर रही है। उसका कहना है कि अभी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कोट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक परीक्षण के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है। फोरेंसिक लैब में परीक्षण के लिए भेजे जाने से पूर्व होने वाली जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है।
पीयूषकांत राय, सीओ कसया