फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aandhee-baarish se das ghante gul rahee bijalee

आंधी-बारिश से दस घंटे गुल रही बिजली

Thu, 05 May 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
aandhee-baarish se das ghante gul rahee bijalee
पडरौना नगर के रामकोला रोड पर बिजली नहीं होने से जनरेटर चलाते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
आंधी-बारिश से दस घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता सहित व्यवसायी हुए परेशान
रवींद्रनगर में 33 हजार केवी की लाइन का तार टूट गया था
पडरौना। बुधवार रात करीब ढाई बजे आई आंधी-बारिश में कसया से आने वाली 33 हजार केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से तार-पोल टूट गए। इससे रात ढाई बजे से ही शहर की बिजली गुल रही। दोपहर करीब 12:30 बजे तक लाइनमैनों के प्रयास के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान उपभोक्ता परेशान रहे। व्यवसाइयों ने जेनरेटर चलाकर दुकानदारी की।
आंधी-बारिश की वजह विद्युत निगम की व्यवस्था चरमा गई। रविंद्रनगर स्थित पुलिस चौकी के समीप 33 हजार केवी पर दो पेड़ गिर गए। इससे छावनी पूर्वी, गायत्री नगर, रफी अहमद किदवईनगर, रवींद्रनगर, भिस्वा सरकारी, बेलवा मिश्र, सरस्वती चौक, पडरौना, सुभाष चौक, गुदरी बाजार, बाड़ी टोला, दरबार रोड सहित शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दस घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे शहरवासी रात में गर्मी से बेहाल रहे तो दिन में व्यवसायी परेशान दिखे। ज्यादातर घरों की इन्वर्टर की बैट्री बैठ गई।
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी परेशान रहे। उनका कहना था कि बिजली नहीं रहने से लेपटॉप व मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गया। इससे पढ़ाई प्रभावित रही। इसके अलावा सिधुआं बाजार में तार पर पेड़ गिर जाने से करीब 12 घंटे अआपूर्ति बाधित रही। यही हाल दुदही फीडर, सेमरा, पडरौना सहित जिले के अन्य हिस्सों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बुधवार रात में आंधी-बारिश आने से बिजली कट गई। बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम को जर्जर तार बलवा देना चाहिए।
शत्रुधन सिंह, जगदीशपुरम कॉलोनी
..
आंधी-पानी से दस घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है। जनरेटर भाड़े पर लगाकर चलवाया गया है। विद्युत निगम को रात में ही बिजली की समस्या को ठीक कर देना चाहिए।

नितिन मोदनवाल, पडरौना
जब-जब आंधी-बारिश आती है, बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
प्रदीप मोदनवाल, दरबार मार्ग
...
दस घंटे बिजली नहीं रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गया। इससे मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बेकार पड़े रहे।
अभिषेक सरोज, शिक्षक
कोट
आंधी-बारिश से रविंद्रनगर स्थित 33 हजार केवी की मुख्य लाइन पर दो पेड़ गिर गए थे। सिधुआं बाजार में बिजली के तार पर पेड़ गिर गया था। लाइनमैनों की मदद से पेड़ को तार से हटवाया गया है। उसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
परवीन चौबे, एक्सईएन पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed