{"_id":"6245f58b310a3f51f449be2d","slug":"aam-aadmi-party-workers-demonstrated-kushinagar-news-gkp431757424","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास में तोड़फोड़ से नाराज थे
तमकुहीराज(कुशीनगन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में तोड़फोड़ करने से नाराज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
आप के जिलाध्यक्ष नुरूल होदा की अगुवाई में कार्यकर्ता तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर की गई तोड़फोड़ की घटना की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर तोड़फोड़ में शामिल आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान पवन गोंड, रमाकांत कुशवाहा, सनीव सिद्दीकी, सोनू यादव, मंजूर आलम, विक्की सिंह, संदीप पटेल, अमित गोंड, आदित्य गोंड आदि मौजूद रहे।