{"_id":"6419f6b6db452b62f2080cb8","slug":"aag-in-injerd-a-child-kushinagar-news-c-7-1-93841-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विवाद के दौरान बच्चे को आग में धकेला, हाथ जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विवाद के दौरान बच्चे को आग में धकेला, हाथ जला
Tue, 21 Mar 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
आग मे ढकेलने के दौरान जले बृजमोहन का अस्पताल में चल रहा उपचार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी।
पिपरा बाजार। खजुरिया नोनिया टोली में सोमवार को पैसे के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बच्चे का हाथ जल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के सात साल के बच्चे को आग में धकेल दिया, जिससे उसका दाहिना हाथ जल गया है।
बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और बच्चे की जान जोखिम में डालने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। खजुरिया निवासी भोलानाथ तीन भाई हैं। उनके पिता विदेशी चौहान कोईलरी में रहते थे। उनके पैसे को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता है।
एक सप्ताह पूर्व विदेशी ने एक सेमल के पेड़ की लकड़ी बेची थी, जिसका बचा हुआ डंठल भोलानाथ ने रख लिया था। सोमवार की सुबह छह बजे वह पेड़ का डंठल जलाने लगे। तभी उनके बड़े भाई मदन चौहान, भाभी शांति पत्नी मदन, पार्वती पत्नी विंध्याचल और विंध्याचल का बेटे ने डंठल जलाने का विरोध करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
भोलानाथ का आरोप है आरोपियों ने उनकी पत्नी को पीटा। उनके छोटे बेटे बृजमोहन (7) को अलाव की आग में फेंक दिया, जिससे उसका एक हाथ जल गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी विशुनपुरा में भर्ती कराया गया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जानबूझकर जान जोखिम में डालने के लिए आग में धकेलने, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में एसएचओ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।