{"_id":"60a9463a8ebc3eb9d80e84e8","slug":"a-yuvat-died-in-miserable-conditions-kushinagar-news-gkp395460479","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवाजीत गांव की एक युवती की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरयासुजान थाने की पुलिस को सूचना मिली कि लतवाजीत गांव में एक युवती की हत्या हो गई है। सूचना पर पहुंची बहादुरपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवती के परिजन वायरल बुखार से मौत होना बता रहे थे, जबकि पुलिस युवती के गले पर चोट का निशान होने की बात कह रही थी। घटना के बारे में ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा है। चौकी प्रभारी दीपक सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह मालूम होगी। संवाद