फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth died in saudi

Kushinagar News: विदेश कमाने गए युवक की मौत, परिजन कर रहे शव आने की प्रतीक्षा

Fri, 18 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
a youth died in saudi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कसया। थानाक्षेत्र के ग्राम धुरिया निवासी विदेश कमाने गए 34 वर्षीय युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की सूचना से क्षेत्र में मातम छा गया हुआ है। सांसद विजय कुमार दुबे ने दूतावास को पत्र लिखकर शव मंगाए जाने की मांग की है।

ग्राम धुरिया निवासी हरिवंश राय पुत्र हरेन्द्र राय रोजी-रोटी के लिए आठ माह पूर्व सऊदी अरब गए थे। जहां वह ट्रक चालक का काम कर रहे थे। बीते 13 अगस्त रविवार की रात में वह मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर ही हरिवंश की मौत हो गई। हरिवंश के मौत की सूचना 14 अगस्त की सुबह जैसे ही परिजनों को हुई घर में चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना रोहित राय ने विदेश मंत्री के पोर्टल पर दी।
विज्ञापन

ग्रामप्रधान विजय बहादुर राय और परिजनों ने शव घर लाने के लिए सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व सांसद गोरखपुर रवि किशन को अवगत कराया और शव वापस भारत लाए जाने की गुहार लगाई है। जिस पर सांसद ने शव घर मंगाने को लेकर भारत सरकार और दूतावास को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि हम सब शव की प्रतीक्षा में हैं। यह पता नहीं चल रहा है कि शव कबतक घर आएगा। घर के कमाऊ पूत की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। मां-पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के बच्चे आर्यन (11) और अनन्या (6) के सिर से पिता का साया उठ गया है तो बूढे़ मां-बाप का सहारा छिन जाने से पूरा गांव शोकाकुल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed