{"_id":"62a23066199b365a9928d230","slug":"a-youth-died-in-miserable-conditions-kushinagar-news-gkp4397923151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकरौली के रहने वाले 25 वर्षीय रविभाष त्रिपाठी उर्फ निहाल का शव घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि निहाल को बृहस्पतिवार की भोर में किसी ने उनके घर के दरवाजे के पास दीवार से सटे अचेत हाल में पड़ा देखा। उन्हें आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें टेंपो में लाद कर हाटा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी और मृतक के गले पर निशान होने की बात बताई। सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम बुला कर घटना स्थल की जांच भी कराई। इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।