फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth died in accident

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 02 Sep 2023 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Sat, 02 Sep 2023 05:05 PM IST
सार

टहेरवा थाना क्षेत्र बसडीला महंथ निवासी गोविंद प्रसाद (45) शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बाइक से फाजिलनगर से घर जा रहे थे। अभी कस्बा स्थित जैन मंदिर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पार कर रहे पटखौली निवासी लालबहादुर (30) को टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
a youth died in accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 फाजिलनगर कस्बा स्थित जैन मंदिर चौराहे के पास फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग पर एक बाइक सवार युवक ने सड़क पार कर रहे दूसरे युवक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजवाया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि घायल युवक को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र बसडीला महंथ निवासी गोविंद प्रसाद (45) शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बाइक से फाजिलनगर से घर जा रहे थे। अभी कस्बा स्थित जैन मंदिर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पार कर रहे पटखौली निवासी लालबहादुर (30) को टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार गोविंद की मौत ही गई। जबकि इस दुघर्टना में घायल लाल बहादुर की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी प्रभारी मृत्युंजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed