{"_id":"6adbb5e01502f2a27a06d2f8","slug":"a-young-man-was-assaulted-his-father-and-uncle-who-were-taking-him-for-medical-treatment-were-also-attacked-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170769-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक के साथ मारपीट, इलाज के लिए ले जा रहे पिता व चाचा पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक के साथ मारपीट, इलाज के लिए ले जा रहे पिता व चाचा पर भी किया हमला
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और उसे इलाज के लिए ले जा रहे उसके पिता और चाचा पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
रकबा राजा निवासी कुबेर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अक्तूबर को उनके पुत्र शक्ति यादव को अंगद यादव सहित अन्य लोगों ने अकारण पीटा था। सूचना मिलने पर कुबेर यादव अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे। जब वे बेटे को लेकर जा रहे थे तभी आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि रंगलाल यादव, हरीलाल यादव और अंगद यादव सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों तथा प्राणघातक हथियारों से हमला कर कुबेर यादव और उनके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपियों ने धमकी दी कि घटना की तहरीर देने पर उनकी हत्या कर देंगे। पीड़ित कुबेर यादव की तहरीर पर पुलिस ने रंगलाल यादव, हरीलाल यादव, अंगद यादव, श्रीराम यादव, सनी यादव और दीपू यादव को नामजद किया। ये सभी रकबा राजा, थाना पटहेरवा के निवासी हैं। इन सभी पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।