{"_id":"68b216ef4c353db89b0380fd","slug":"a-young-man-jumped-into-the-gandak-canal-search-continues-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144360-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंडक नहर में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंडक नहर में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी
Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी बीस वर्षीय कन्हैया शुक्रवार को गांव से बगल से बही गंडक नहर में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सकते में आ गए और आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
थाने में सूचना दिए जाने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी हुई है। कन्हैया के पिता ने बताया कि बड़ी बहू की डिलेवरी थी, जिसके चलते वे पडरौना अस्पताल गए थे। गुरुवार देर रात जब वे वापस घर लौटे तो कन्हैया घर पर मौजूद नहीं था। थोड़ी देर बाद वह घर आया तो नशे की हालत में था। इस पर उसे डांटा दिया। शुक्रवार की सुबह जब परिजन चौराहे की ओर गए तो गांव के कुछ लोगों ने बताया कि कन्हैया नहर मे कुद गया है।