फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man dies after being hit by a train

युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
A young man dies after being hit by a train
युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

बोदरवार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के साखोपार नहर पुल पर सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक का शव नहर के पानी में गिर गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृत युवक की पहचान नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सिरसिया सागर टोला उसरहा निवासी गोविंद के रूप में हुई।

सोमवार सुबह एक युवक साइकिल से साखोपार नहर की पटरी पकड़कर रेल पुल के समीप पहुंचा। बताया जा रहा है कि पटरी पर अपनी साइकिल खड़ी कर नहर का पुल पार करने लगा। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर कटकर नहर के पानी में गिर गया। शरीर का कुछ भाग रेल लाइन पर ही रह गया। लोगों की सूचना पर कप्तानगंज से एसआई उमेश कुमार यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। मृत युवक के कपड़े से दो पर्चियां मिलीं जिसमें से एक पर गोविंद पासवान निवासी उसरहां खानू छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया लिखा था। दूसरी पर्ची झांगा बाजार स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान से लिया गए सामान का था जिस पर सिकंदर लिखा था। पुलिस ने पर्ची पर अंकित फोन नंबरों पर संपर्क कर नेबुआ नौरंगिया थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंचे श्यामदेव पासवान ने युवक की पहचान पुत्र गोविंद पासवान निवासी सिरसिया सागर टोला उसरहां थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कप्तानगंज के एसओ कपिल देव चौधरी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घरवालों ने किसी प्रकार के विवाद की बात नहीं कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed