{"_id":"58d2c3c84f1c1be6211a0f72","slug":"a-trolley-official-recovered-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्राली सरकारी चावल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्राली सरकारी चावल बरामद
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चावल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। ट्राली पर लादकर कालाबाजारी के लिए जा रहा 80 बोरी सरकारी चावल लोगों की सूचना पर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने थाने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह चावल पट्टन स्थित विपणन गोदाम से लोड किया गया था।
हाटा कोतवाली के मुंडेरा उपाध्याय गांव के सामने त्रिपाल से ढक कर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को कुछ लोगों ने सरकारी राशन होने के शक में रोका। त्रिपाल हटा कर देखा गया तो उस पर सरकारी बोरियों में चावल लदा हुआ था। मामला बिगड़ता देखकर चालक ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पर हाटा कोतवाली कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चावल लदी ट्राली को थाने लाकर इसकी सूचना आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी। डीएसओ नरेंद्र तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शुरूआती जांच में पता चला कि यह चावल पट्टन स्थित विपरण विभाग के गोदाम से ट्राली पर लोड किया गया था। इस संबंध में डीएसओ ने कहा कि ट्राली पर लदा चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का ही है। वाहन पर कोई वैध कागजात नहीं पाया गया है। जिसके कारण इसकी रिर्पोट डीएम को भेजी जा रही है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।