{"_id":"6a5a903ca5c9d0503d008fcb","slug":"a-special-train-will-run-to-deoghar-via-the-kaptanganj-thawe-route-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163940-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं के लिए सहूलियत: देवघर के लिए चली स्पेशल ट्रेन, लगाएगी 33 फेरे- जानिए कबसे चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं के लिए सहूलियत: देवघर के लिए चली स्पेशल ट्रेन, लगाएगी 33 फेरे- जानिए कबसे चलेगी
Sat, 18 Jul 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:57 AM IST
सार
रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, बढ़नी-देवघर मेला स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई को बढ़नी से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर होते हुए शाम 6:45 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। इसके बाद रामकोला, पडरौना, तमकुहीरोड और थावे होते हुए गोपालगंज, मढ़ौरा, छपरा ग्रामीण, सोनपुर, बरौनी, सुल्तानगंज और बांका के रास्ते अगले दिन दोपहर 1 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर-बढ़नी मेला स्पेशल ट्रेन शाम 6:45 बजे देवघर से रवाना होगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन( सांकेतिक)
- फोटो : credit
विस्तार
श्रावणी मेला के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के रास्ते बढ़नी से देवघर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह मेला स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी और कुल 33 फेरे लगाएगी।
पहली बार इस रूट से देवघर के लिए नियमित रूप से मेला स्पेशल ट्रेन चलाए जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इससे बाबा धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, बढ़नी-देवघर मेला स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई को बढ़नी से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर होते हुए शाम 6:45 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके बाद रामकोला, पडरौना, तमकुहीरोड और थावे होते हुए गोपालगंज, मढ़ौरा, छपरा ग्रामीण, सोनपुर, बरौनी, सुल्तानगंज और बांका के रास्ते अगले दिन दोपहर 1 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर-बढ़नी मेला स्पेशल ट्रेन शाम 6:45 बजे देवघर से रवाना होगी।
यह बांका, सुल्तानगंज, बरौनी, सोनपुर, छपरा ग्रामीण, मशरख, गोपालगंज, थावे, तमकुहीरोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और गोरखपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। क्षेत्र के अशोक वर्मा, राहुल सोनी, मायाशंकर निर्गुणायत, अभिषेक शुक्ल, जयंत गुप्ता और मनीष रौनियार सहित अन्य लोगों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि देवघर के लिए हर वर्ष ट्रेन चलाने की मांग की जाती रही है। इस बार रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की मांग को पूरा किया है, जिससे इस रूट से बाबा धाम जाने वाले कांवड़ियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।