{"_id":"696941395b94cb6041008f72","slug":"a-motorcyclist-was-killed-in-a-collision-with-a-bolero-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152815-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 16 Jan 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
बलजीत की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।स्रोत-सोशल मीडिया
मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित सुदामाचक गांव के पास बुधवार की देर रात एक बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग अभी उसे अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौका पाकर चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुडिला हरपुर निवासी 28 वर्षीय बलजीत कन्नौजिया हाटा स्थित एक दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम करके बुधवार की देर रात घर जा रहा था। सुदामाचक गांव स्थित शिव मंदिर के पास सामने से आ रही बोलेरो की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग अभी अस्पताल भेजवाने का इंतजाम कर रहे थे कि घटना स्थल पर ही बलजीत की मौत हो गई।
सूचना पर आई पुलिस ने बलजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलजीत अपने माता पिता का इकलौता संतान था। उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका है। बलजीत के एक ढाई वर्ष की बेटी सृष्टि और एक वर्ष का बेटी विष्णु है। करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी रामकोला थाना क्षेत्र के बगपरना गांव की चांदनी से हुई थी। मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गया।