{"_id":"61bf7125926b1554c60f743f","slug":"a-man-was-climbe-on-water-tank-kushinagar-news-gkp420494654","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुश्तैनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुश्तैनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुश्तैनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
राजस्व और पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही/गौरीश्रीराम। सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव का एक युवक पुश्तैनी जमीन की पैमाइश कराने की मांग के लिए रविवार को पानी टंकी पर चढ़ गया। युवक का आरोप था कि राजस्व और पुलिस विभाग की मनमानी से परेशान है। सूचना पर देर शाम पहुंचे सेवरही थाने के एसओ ने युवक को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतरा।
सेवरही थाने के तिवारीपट्टी गांव के घाट टोला का निवासी किशन यादव अपनी पुश्तैनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए 15 दिनों से तहसील से लेकर थाने का चक्कर काट रहा है। उसका आरोप है कि हलका लेखपाल और पुलिस की मिलीभगत से उसके विपक्षियों से जबरिया उसकी पुश्तैनी जमीन पर स्थायी निर्माण कराया जा रहा है। इसकी बार-बार शिकायत करने और पैमाइश कराने की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए वह पानी की टंकी पर चढ़कर प्रतिरोध जता रहा था। टंकी के ऊपर से वह बार-बार रो भी रहा था। नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा होकर तमाशा देख रहे थे।
सेवरही थाने के एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि युवक भाई से बंटवारे की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा है। उसे समझा-बुझाकर टंकी से उतार लिया गया है। जल्द ही उसकी जमीन की पैमाइश कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।