{"_id":"6467ca64b2964514070c0ed5","slug":"a-man-home-destroyed-kushinagar-news-c-7-1-173516-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जर्जर मकान की छत गिरी, भटक रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जर्जर मकान की छत गिरी, भटक रहा परिवार
Sat, 20 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरी में एक व्यक्ति का जर्जर मकान की छत गिर गई है। अब पीड़ित परिवार आवास के लिए अधिकारियों का चक्कर लगा रहा है। हालांकि, उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में दर्ज था, लेकिन पहले से पक्का मकान होने के नाते उसे अपात्र घोषित कर दिया गया था।
खजुरी निवासी बलजीत ने नेबुआ नौरंगिया बीडीओ को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में उनका नाम होने के बाद भी उन्हें आवास के लाभ से वंचित कर दिया। अब पहले से जर्जर मकान की छत गिर गई है। संयोग अच्छा था कि परिवार का कोई व्यक्ति हताहत नहीं है। घर की छत गिरने से परिवार के लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने आवास योजना के तहत सरकारी लाभ दिलाने की मांग की।
शिकायतकर्ता का नाम आवास की सूची में था, लेकिन जांच के दौरान उनके पास पहले से ही पक्का मकान पाया गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
-अशोक कुशवाहा, ग्राम सचिव
खजुरी निवासी बलजीत चार भाई हैं। सभी का संयुक्त मकान है। पात्रता सूची के सत्यापन के समय स्पष्ट नहीं हो पाया कि जर्जर वाला हिस्सा किनका है। यदि छत गिर गइ है, तो उन्हें आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
-अनिल गुप्ता, प्रधान खजुरी