फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a man dead body found in wel

गन्ने के खेत मे मिला युवक का शव

Mon, 20 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
a man dead body found in wel
गन्ने के खेत मे मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली निवासी एक युवक का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर शाम तक इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव के रहने वाले 30 वर्षीय संतोष साहनी रविवार की रात में अपने घर से निकले थे। देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार दिन के करीब 10 बजे गांव के बाहर टिकरी जाने वाले मार्ग पर एक गन्ने के खेत में उनका शव देखा गया। संतोष साहनी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस ने उनके पिता रामचरित्र साहनी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाटा के कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। उसके पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed