{"_id":"6298fb7c1ca6665c3d08b40d","slug":"a-labour-died-in-miserable-conditions-kushinagar-news-gkp439043578","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर की संदिग्ध हाल में मौत
कप्तानगंज के गणेश चौक पर मकान में काम करते समय हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के खभराभार गांव के 28 वर्षीय एक मजदूर की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। यह घटना कप्तानगंज कस्बे के गणेश चौक पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खभराभार निवासी राम प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र विकास गोंड कप्तानगंज कस्बे के गणेश चौक पर बन रहे एक मकान में बृहस्पतिवार को मजदूरी कर रहा था। दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। साथ में काम कर रहे मजदूर उसे आनन-फानन कप्तानगंज सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि विकास काम करने के दौरान अचेत होकर गिर गया। साथ में कार्य कर रहे मजदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे, लेकिन मजदूर की जान नहीं बची।