फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A girl jumped into the canal

ट्रेन से नहीं कट पाई तो नहर में कूद गई युवती

Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
A girl jumped into the canal
ट्रेन से नहीं कट पाई तो नहर में कूद गई युवती
विज्ञापन

खड्ड ा(कुशीनगर)। घर से नाराज होकर जान देने रेलवे लाइन पर पहुंची एक युवती ट्रेन से नहीं कट पाई तो कुछ दूर आगे जाकर बड़ी नहर पुल से पानी में कूद गई। उसे डूबता देखकर नहर के किनारे मौजूद दो युवकों ने बाहर निकाला। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने युवती को समझा बुझाकर परिजनों को सौंपा।

महराजगंज जिले के रहने वाले दंपती खड्डा कस्बे में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी किसी बात से नाराज होकर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद घर से निकलकर तीन किलोमीटर दूर बंजारीपट्टी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रेल पुल के पास पहुंच गई। ट्रेन आता देख रेलवे लाइन के किनारे पहुंची इस युवती को कुछ लोगों ने देख लिया और पकड़कर दूर हटाया। युवती वहां से लौटी और बंजारीपट्टी गांव के बीच से होकर गुजरी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर चढ़कर पानी में कूद गई। उसे डूबता देख नहर के किनारे मौजूद बंजारीपट्टी गांव निवासी एजाज अंसारी व छोटेलाल पासवान भी बचाने के लिए नहर में कूद गए और उसे किनारे पर ले आए। शैलेष चौधरी नाम का युवक भी पहुंचा और तीनों ने मिलकर युवती को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तब तक वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर खड्डा पुलिस भी पहुंची और युवती को थाने ले आई। यहां परिजनों को बुलाकर समझा बुझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed