{"_id":"698cebf7989656402204351b","slug":"a-final-farewell-was-given-with-military-honours-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154543-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Thu, 12 Feb 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
रामकोला क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी एक जवान का अंतिम संस्कार के लिए छोटी गंडक नदी घाट पर जुटे
मथौली। क्षेत्र के गांव पुरैनी के टोला विजयपुर निवासी 52 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता का बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे 21 असम राइफल्स में राइफलमैन के पद पर तैनात थे। वे मणिपुर के चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर सेवा दे रहे थे। स्वास्थ्य खराब होने पर उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बीते नौ फरवरी की रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया था। सेना की देखरेख में बुधवार को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पैतृक गांव लाया गया।
पैतृक गांव पहुंचने के बाद पुरैनी स्थित छोटी गंडक नदी के पुरैनी घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के अधिकारी, कैप्टन सहित गोरखा रेजीमेंट के जवान और एनसीसी पडरौना के सूबेदार समेत 12 सैनिकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान घाट पर पहुंचे लोगों की आंखें नम थीं। ओमप्रकाश गुप्ता अपने पीछे पत्नी संध्या देवी, पुत्र अमन गुप्ता (23) व करण गुप्ता (14) और विवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।