फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A fight between two classes, a young woman injured

दो वर्गों के बीच मारपीट, एक युवती घायल।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
A fight between two classes, a young woman injured
अमर उजाला ब्यूरो अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के बिचला टोले पर सोमवार की देर शाम दो वर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से राजेन्द्र गुप्ता की 20 वर्षीय पुत्री आरती गुप्ता घायल हो गई।  अहिरौली बाजार थाने के ग्राम जगदीशपुर में देर शाम दो वर्गों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों के समर्थन में गांव के अन्य लोग भी आमने सामने हो गए। मारपीट में 20 वर्षीय युवती घायल हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो हेड कांस्टेबल मनीष राय एवं अलीम खान घटनास्थल पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।   राजेन्द्र गुप्ता का कहना है कि रविवार को भी दूसरे वर्ग के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट किया था लेकिन इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इस सम्बन्ध में एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला सज्ञान में है लेकिन तहरीर नही मिली है! 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed