{"_id":"694aea6254356f37b9049cd3","slug":"a-container-truck-collided-with-a-motorcycle-killing-an-elderly-man-who-was-on-his-way-to-receive-medical-treatment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-151268-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, इलाज कराने जा रहे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, इलाज कराने जा रहे बुजुर्ग की मौत
Wed, 24 Dec 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रहसू बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर बघौचघाट मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हाे गई। बुजुर्ग अपने भतीजे के साथ बाइक से इलाज कराने जा रहे थे। इसी बीच एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव तिरमासाहून के टोला बेलवा निवासी 75 वर्षीय गौरीशंकर अपने भतीजे धनंजय के साथ फाजिलनगर इलाज कराने के लिए बाइक से जा रहे थे। फाजिलनगर के बघौचघाट क्राॅसिंग पार करते समय एक तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठे गौरीशंकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये।
कुछ ही देर में मौके ही दम तोड़ दिया। बाइक चला रहा भतीजा धनंजय बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छाेड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को सीएचसी फाजिलनगर ले गई, जहां डाॅक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।