फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A case has been filed against 10 people for illegal electricity use.

Kushinagar News: अवैध बिजली संचालन में 10 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against 10 people for illegal electricity use.
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा बिजली उपकेंद्र के जेई के नेतृत्व में टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदन व अन्य को शीघ्र बकाए बिजली बिल का भुगतान करने की चेतावनी दी गई। 10 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। ऐसे लोगों के खिलाफ बिजली विभाग की ओर से केस दर्ज किया जा रहा है। जेई सत्यम कुमार गोंड ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की गई। बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन किए गए। अभियान में दो लाख रुपये की राजस्व की वसूली की गई। टीम ने नगर पंचायत के वार्ड गांधी नगर, वार्ड नंबर दो, तीन, पटेल नगर, राम जानकी नगर, गोविंदनगर में जांच कर कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed