{"_id":"6966a5d333bf7906ff0725e1","slug":"a-bootlegger-was-arrested-with-english-liquor-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152725-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Wed, 14 Jan 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। बार्डर से सटे बिहार के धनहा और पिपरासी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को पकड़ने में कामयाब हासिल की है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से एक धंधेबाज को गिरफ्तार करते हुए गंडक नदी के किनारे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
धनहा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम शाम को डॉग स्क्वायड टीम के सहयोग से पुलिस ने दौनहा नौवका टोला निवासी जयश्री यादव के घर छापेमारी कर आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया।
वहीं दूसरी ओर पिपरासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को घोड़हवा गांव के सामने गंडक नदी के किनारे से 155 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घने कोहरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर मौके से भाग गया था। शराब को बोरियों में भरकर मजदूरों के माध्यम से ढुलाई की जा रही थी, लेकिन पुलिस को देखते ही मजदूर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात धंधेबाजों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी तेज कर दी है। फरार तस्करों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।