फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   98 people received Kovid vaccine

पहले दिन 198 लोगों को लगा कोविड टीका

Sat, 16 Jan 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
98 people received Kovid vaccine
पहले दिन 198 लोगों को लगा कोविड टीका
विज्ञापन

पडरौना। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जिले के तीनों केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में डीएम, सीएमओ और सीएमएस की देखरेख में टीकाकरण शुरू हुआ। जिला अस्पताल में एक्सरे टेक्निशियन सुभाष सिंह, हाटा सीएचसी में रीना और फाजिलनगर सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मी अभयनाथ त्रिपाठी को पहला टीका लगाया गया। पहले दिन 198 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया। इस दरम्यान मास्क के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।
कोरोना वैक्सीन के पहले चरण में जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग सहित हाटा और फाजिलनगर के सीएचसी को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। प्रत्येक केंद्र पर 100 हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाए जाने हैं। इन केंद्रों पर शनिवार सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन हुआ, जिसमें कोरोना महामारी शुरू होने से लेकर इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के प्रारंभ होने तक की तैयारी पर विस्तार से बताया गया। सुबह 11:04 बजे संबोधन समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री ने पहले चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। उसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ। सबसे पहले जिला अस्पताल के एक्सरे टेक्निशियन सुभाष सिंह, उसके बाद एलटी गौतम शर्मा, एसएलटी एजाज अहमद, एलटी अरविंद राय, विश्वजीत ओझा, अंजनी श्रीवास्तव, एआरटी काउंसलर धनंजय पांडेय, फार्मासिस्ट आरके दीक्षित सहित अन्य लोगों को टीके लगाए गए। यहां एक बजे तक 63, तीन बजे तक 75 और शाम चार बजे तक कुल 79 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद सभी की आधा घंटे तक निगरानी की गई। उसके बाद उन्हें टीकाकरण से संबंधित प्रमाण पत्र दिया गया। टीकाकरण के दौरान वही प्रक्रिया दोहराई गई, जिस प्रकार पूर्वाभ्यास में कराया गया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में हुए कार्यक्रम में डीएम एस. राजलिंगम, सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता, जिला वैक्सीन कोल्डचेन मैनेजर सत्यप्रकाश द्विवेदी, यूनीसेफ के डिस्ट्रिक्ट मोबीलाइजेशन कोऑडिनेटर शाहबाज मिनहाज, एआरओ विनोद शाह, यूनीसेफ के बीएमसी पीयूष मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि यह महाअभियान कोरोना महामारी से बचाव के लिए केंद्र सरकार की तरफ से शुरू किया गया है। सभी लोग सुरक्षित रहें, इसलिए शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर बने टीकाकरण केंद्र पर कुल 45 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया। पहला टीका आंगनबाड़ी सहायिका रीना देवी को लगाया गया। गोरखपुर की एडी हेल्थ डॉ. रक्षा रानी ने प टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिया। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर बने टीकाकरण केंद्र पर 74 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। पहला टीका एक्सरे टेक्नीशियन अभयनाथ तिवारी को लगाया गया।

जिनको आज नहीं लगा टीका, उन्हें करना होगा इंतजार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन लाभार्थियों को पहला टीका लगा है, उन्हें दूसरा टीका 15 फरवरी को लगाया जाएगा। तीनों केंद्रों पर 100-100 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाना था, इनमें जो लोग टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पाए, उनके लिए अगली तारीख शासन से आने पर सूचना दी जाएगी। लाभार्थियों की संख्या कम होने के सवाल पर उनका कहना था कि इसके लिए स्वास्थ्य संबंधी कारण, पोर्टल से सूचना न पहुंच पाना या किसी कार्यवश बाहर होना हो सकता है। क्योंकि सर्दी-बुखार या किसी गंभीर बीमारी की हालत में लाभार्थी को टीका नहीं लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed