फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रत्याशियों को दी गई निर्वाचन आयोग के निर्देश की जानकारी

प्रत्याशियों को दी गई निर्वाचन आयोग के निर्देश की जानकारी

Fri, 03 May 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों को दी गई निर्वाचन आयोग के निर्देश की जानकारी
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक
विज्ञापन

पडरौना। निर्वाचन से जुड़े अफसरों ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। इसमें निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के बारे में प्रत्याशियों को जानकारी दी गई। उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता का हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में प्रेक्षक राजा शेखर वुंदू, पुलिस प्रेक्षक मनीष अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी राजीव नारायण मिश्र तथा सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन हर हाल में करने का निर्देश दिया। इसके बाद अफसरों ने कलेक्ट्रेट सभागार में ही ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन भी किया। इसके बाद अफसरों ने एनआईसी में पहुंचकर वहां की व्यवस्था के बारे में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed