फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पर रोक

भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पर रोक

Sun, 26 Nov 2017 04:52 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 26 Nov 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
 भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पर रोक
जाम - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जनपद के दो प्रमुख शहरों जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने आठ घंटे के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। इनमें ट्रैक्टर ट्राली सहित सभी भारी वाहन शामिल हैं। यह दो शहर पडरौना और कसया हैं।
विज्ञापन


पडरौना शहर जनपद मुख्यालय के निकट होने के कारण यहां पूरे दिन भीड़ लगी रहती है। ऐसे में भारी वाहनों के आवागमन से नगर में हर दिन कई मर्तबा जाम लगता रहता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन


इसी तरह पडरौना शहर के बाद कसया इस जनपद का दूसरा बड़ा शहर हैं। कसया कुशीनगर से निकट होने के कारण देसी-विदेशी सैलानी भी आते रहते हैं। इसके अलावा कसया तहसील मुख्यालय होने के साथ-साथ नगरपालिका भी हो चुका है। देवरिया, गोरखपुर, तुर्कपट्टी, रामकोला और पडरौना को जोड़ने वाले मार्ग इस चौराहे से निकलते हैं। ऐसी दशा में भारी वाहनों के दिन में आने जाने से बार-बार जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी दशा में जिला मजिस्ट्रेट आंद्रा वामसी ने पडरौना और कसया शहर में सुबह दस बजे से शाम छह बजे भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। उन्होंने बताया कि पडरौना नगर में जटहां बाजार की तरफ से आने वाले ट्रैक्टर ट्राली, डीसीएम, ट्रक सहित अन्य भारी वाहन रेलवे स्टेशन बाईपास रोड होते हुए खिरिया टोला से तमकुहीरोड के रास्ते निकलेंगे। मंसाछापर की तरफ से आने वाले वाहन बलकुड़िया होते हुए नेबुआ नौरंगिया की तरफ से जाएंगे। खड्डा रोड की तरफ से आने वाले वाहन बावली चौक से रामकोला रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह कसया की तरफ से आने वाले भारी वाहन खड्डा-बगहां-बिहार को जाने के लिए बैरिया कांटा चौराहा होते हुए रामकोला या बावली चौक होते हुए खड्डा की तरफ जाएंगे।


उन्होंने बताया कि कसया में रामकोला तिराहा से आने वाले वाहन बैरिया कांटा चौराहा से बाईपास होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगे। तुर्कपट्टी से आने वाले भारी वाहन नहर बाईपास होते हुए जाएंगे। देवरिया रोड से आने वाले भारी वाहन ओवरब्रिज से बाईपास होते हुए तथा गोरखपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन गोपालगढ़ से नहर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed