{"_id":"5a155d6a4f1c1bce408b8606","slug":"91511349610-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से दब गई बाइक, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से दब गई बाइक, अफरा-तफरी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबी बाइक।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। बुधवार को सुबह रामकोला कस्बे के ब्लाक रोड पर खड़ा ट्रैक्टर दूसरी गाड़ी से धक्का लगने की वजह से स्टार्ट हो गया। बिना ड्राइवर के चालू हुआ ट्रैक्टर आगे बढ़ा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। ट्रैक्टर चाय की दुकान के आगे खड़ी बाइक से टकराकर रुक गया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर ब्रेक लगाया और इंजन को बंद किया।
रामकोला के पंजाब चीनी मिल में गन्ना गिराकर खाली हुए ट्रैक्टर चालक सुबह वापस लौट रहे थे। ब्लाक रोड पर स्थित एक चाय की दुकान के पास एक ट्रैक्टर चालक ने अपनी गाड़ी खड़ी की और दुकान में चाय पीने चला गया। इसी दौरान आए दूसरे ट्रैक्टर से खड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर में धक्का लग गया। धक्का लगने की वजह से खड़ा ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया।
ड्राइवर ने ढलान की वजह से गाड़ी का गियर लगा रखा था। इसके चलते ट्रैक्टर बिना चालक के आगे बढ़ने लगा। चाय की दुकान के पास ही रामकोला कस्बा निवासी अमित गोविंद राव की बाइक खड़ी थी और अमित दुकान में चाय पी रहे थे। ट्रैक्टर बाइक पर चढ़ गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। शोर सुनकर ट्रैक्टर चालक दौड़ता हुआ पहुंचा और किसी तरह से ट्रैक्टर का ब्रेक लगाया और इंजन को बंद किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।