{"_id":"5a1021bd4f1c1bca678bc476","slug":"91511006653-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब हेलीकाप्टर से गिरवाए थे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब हेलीकाप्टर से गिरवाए थे पर्चे
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडराैना (कुशीनगर)। जनपद की सबसे पुरानी टाउन एरिया का गौरव धारण करने वाली पडरौना नगरपालिका ने कई बार इतिहास रचा है। जगदीशगढ़ रियासत (पडरौना राजघराना) के रायबहादुर राजा बृजनारायण सिंह ने 24 वर्षों तक इसके अध्यक्ष पद को सुशोभित किया था। यही नहीं 11 वर्षों तक यह सुपर सीट होने की वजह से डीएम इसके प्रशासक रहे। इस टाउनएरिया के द्वितीय अध्यक्ष डॉ. सीआर सेन गुप्ता ने तो उस समय अपने चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से पर्चे, हैंडबिल आदि बंटवाए थे। इसकी चर्चा बहुत दिनों तक चलती रही। इसके अलावा इस नगरपालिका के अध्यक्ष की कुर्सी पर ज्यादातर कार्यकाल एक ही कुल के लोगों का रहा है।
पडरौना नगर के पहले चेयरमैन रायबहादुर राजा बृजनारायण सिंह थे, जिन्होंने 24 वर्षों तक अध्यक्ष की कमान संभाली थी। वह पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह व उनके पिता पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सीपीएन सिंह के पूर्वज थे।
वर्ष 1950 में पडरौना टाउनएरिया को नगरपालिका का दर्जा मिल जाने के बाद पहले चेयरमैन बिंदेश्वरी प्रसाद जायसवाल हुए थे, जिन्होंने पडरौना नगर क्षेत्र में सीवरेज प्रणाली की स्थापना कराई थी, लेकिन उनके बाद किसी चेयरमैन ने इस प्रणाली को दुरुस्त रखने की दिशा में प्रयास नहीं किया। 12 अगस्त 1977 से 30 नवंबर 1988 तक पडरौना नगरपालिका सुपर सीट रही। इतने अरसे तक डीएम प्रशासक रहे। यही नहीं पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मर्तबा एक ही कुल के लोगों का वर्चस्व रहा।
विज्ञापन
पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन रह चुके नरेंद्र वर्मा अपना संस्मरण बताते हैं कि इस टाउनएरिया के द्वितीय चेयरमैन डॉ. सीआर सेन गुप्ता ने वर्ष 1949 में अपने चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से पर्चे, हैंडबिल आदि बंटवाए थे। पडरौना रियासत और डीएम का कार्यकाल जहां सबसे अधिक रहा, वहीं सबसे कम कार्यकाल शांति देवी का रहा। पडरौना नगर दो बार सुपरसीट रहा तो एक बार अध्यक्ष पद के विवाद को लेकर हाईकोर्ट को निर्णय लेना पड़ा था।
-------
अब तक के अध्यक्ष और उनका कार्यकाल-
------------------------------------------------------------------------------------------
1- रायबहादुर राजा बृजनारायण सिंह- वर्ष 1924 से 1948 तक।
2- डॉ. सीआर सेन गुप्ता- वर्ष 1949 से 1953 तक।
3- बिंदेश्वरी जायसवाल- नवंबर 1953 से 26 मार्च 1970 तक।
4- जगरनाथ प्रसाद गुप्ता (कार्यवाहक)- 26 मार्च 1970 से नौ जनवरी 1971 तक।
5- विश्वनाथ प्रसाद- नौ जनवरी 1971 से 30 जून 1971 तक।
6- श्रीकृष्ण जायसवाल- 30 जून 1971 से 11 अगस्त 1977 तक।
7- सुपर सीट (डीएम प्रशासक)- 12 अगस्त 1977 से 30 नवंबर 1988 तक।
8- रामनारायण प्रसाद जायसवाल- एक दिसंबर 1988 से 1990 तक।
9- नरेंद्र वर्मा- वर्ष 1990 से 1993 तक।
10- शांति देवी- जून 1993
11- सुपर सीट (प्रशासक)- 19 जून 1993 से 30 नवंबर 1995 तक।
12- शिवकुमारी देवी- वर्ष 1995 से 2000 तक।
13- कन्हैया प्रसाद जायसवाल- वर्ष 2000 से 2005 तक।
14- सरोज देवी- वर्ष 2006 से 2011 तक।
15- शिवकुमारी देवी- वर्ष 2012 से 28 जुलाई 2017 तक।