{"_id":"59b674934f1c1be57f8b5e56","slug":"91505129619-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
Updated Mon, 11 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। ईंट निर्माता समिति से जुड़े लोगों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में ईंट भट्ठों के लिए समाधान योजना लागू करने समेत पांच मांगें शामिल है।
समिति के अध्यक्ष छेदी राव की अगुवाई में ईंट भट्ठा मालिक कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना का हवाला देते हुए ईंट-भट्ठों से पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाण पत्र लेने की बाध्यता को समाप्त करने, सरकारी कार्यों में भट्ठों से निर्मित लाल ईंट प्रयोग किए जाने संबंधित निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने, समाधान योजना लागू करने आदि की मांग की गई है।
इस मौके पर विरेंद्र पांडेय, मोहन कुमार, गुड्डू अंसारी, मंटू जायसवाल, दीपू, लालबाबू सिंह, चंद्रदेव कुशवाहा, शंभू, संतोष सिंह, रमाशंकर, संगम त्रिपाठी, मैनेजर सिंह, शिवनाथ यादव आदि मौजूद रहे।