फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कुछ ही घंटों में 50 मीटर कटान से कचहरी टोला के लोगों में दहशत

कुछ ही घंटों में 50 मीटर कटान से कचहरी टोला के लोगों में दहशत

Mon, 04 Sep 2017 06:31 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
कुछ ही घंटों में 50 मीटर कटान से कचहरी टोला के लोगों में दहशत
कुशीनगर। अहिरौलीदान गांव के कचहरी टोला के सामने गंडक नदी का कटान तेज होने से गांव में अफरातफरी का माहौल है। लोग अपने पक्के घरों को तोड़कर तेजी से सामान समेटकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। नदी बीते 12 घंटे में करीब 50 मीटर तक जमीन का कटान कर चुकी है।
विज्ञापन

अहिरौलीदान गांव के सामने एक पखवारे से कटान हो रहा है। गांव के चित्तू टोला और कंचन टोला के लोग कटान की वजह से अपना घर उजाड़ कर पलायन कर चुके हैं। नदी अब कचहरी टोला में तबाही मचाने को आतुर है। गांव के लोगों के अनुसार बीते 12 घंटे में करीब 50 मीटर तक जमीन कटने से दहशत का माहौल है। इस टोला निवासी हरि गोविंद, हरिश्चंद्र, सुशील, नगीना राउत, जनकदेव, ध्रुव, भागीरथी, हरिकिशुन, रामराज, दीपक आदि अपने कच्चे व पक्के मकानों को तोड़कर दूसरी जगह जा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि कटान की गति इतनी तेज है कि दो से तीन दिन के अंदर पूरे टोले का वजूद मिट सकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, ग्राम प्रधान हरिलाल यादव, जेके सिंह, सुजीत यादव, धुरंधर सिंह, दीनानाथ यादव, सिंहासन राम, कोदई, रामजीत, राजाराम आदि ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया है। कटान की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तमकुहीराज के एसडीएम गुलाब चंद्र ने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed