{"_id":"5fdca15b8ebc3e3b9b100f8d","slug":"90-cases-of-liquor-from-shop-stolen-1-80-lakh-rupees-kushinagar-news-gkp377307728","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 90 पेटी शराब, 1.80 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से 90 पेटी शराब, 1.80 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

टेकुआटार। कसया थाना के गोबरही चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात में देसी शराब की दुकान से 90 पेटी शराब और एक लाख 80 हजार रुपये चोरी हो गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर कसया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कसया थाना के गांव अहिरौली बाजार निवासी सौरभ कुमार जायसवाल की गोबरही चौराहे पर देसी शराब की दुकान है। दुकान पर सीताबारी गांव निवासी गिरजाशंकर राव मुनीब हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में नौ बजे दुकान बंद की गई थी। सुबह बगल के दुकानदार ने बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। मुनीब के अनुसार, शटर और ताला तोड़कर 90 पेटी शराब और एक लाख 80 हजार रुपये चोर उड़ा ले गए। मुनीब की सूचना पर एसआई शमसेर यादव व एसआई रविंद्र यादव पुलिसकर्मियों के साथ छानबीन करने मौके पर पहुंचे।
एसओ कसया संजय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।