फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   9 people found covid positive

जनपद में कोरोना से नौ लोग पॉजिटिव मिले

Sun, 13 Feb 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
9 people found covid positive
जनपद में कोरोना से नौ लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

- तीसरी लहर में अब तक 785 लोग हो चुके हैं संक्रमित
- घटकर 84 हुई एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जनपद में नौ लोग कोरोना से संक्रमत मिले। इन्हें लेकर अब जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 84 है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में अब तक 785 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने रविवार शाम को बताया कि 4,056 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 3,182 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3,173 निगेटिव और आठ पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में दुदही क्षेत्र से एक, खड्डा से दो, हाटा से एक, कसया से एक, नेबुआ नौरंगिया से दो, विशुनपुरा से एक और फाजिलनगर से एक व्यक्ति शामिल है। अब जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 84 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में 1,74,041 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 785 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 694 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.46 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 88.14 प्रतिशत है। मृत्यु दर 0.88 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed