{"_id":"5a09e20d4f1c1b76678bb03d","slug":"88-candidates-left-the-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 उम्मीदवारों ने दावेदारी छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 उम्मीदवारों ने दावेदारी छोड़ी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
दौरा करते डीएम और एसपी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जनपद की तीन नगरपालिका और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में से सोमवार को कुल 88 पर्चे वापस हो गए। इनमें अध्यक्ष के नौ और सदस्य के 79 पर्चे शामिल थे। इन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन मंगलवार को होगा।
पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष के लिए कुल 10 पर्चे दाखिल थे, जिनमें सोमवार को प्रतिभा चौरसिया नाम की एक निर्दल उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस तरह अब पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नौ दावेदार बचे हैं। इनमें राजनीतिक दलों से भाजपा के उम्मीदवार विनय जायसवाल, कांग्रेस की उम्मीदवार शिवकुमारी देवी, सपा के हैदर अली राइनी, बसपा के इंद्रजीत कुमार, आम आदमी पार्टी से मनोज साहा सहित सात उम्मीदवार और दो निर्दल प्रत्याशी मैदान में हैं। पडरौना नगर के 25 वार्डों के सदस्य के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में से 11 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में से किसी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। यहां अध्यक्ष के 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं सदस्य के लिए दाखिल 250 नामांकन पत्रों में से 27 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। यह जानकारी आर ओ प्रदीप कुमार गौतम ने दी।
विज्ञापन
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही नगर निकाय चुनाव में सोमवार को पर्चा वापसी का समय समाप्त हो जाने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो गई है। अमीना पत्नी नसीर, सोनिया पत्नी त्रिभुवन एवं शोभा पत्नी श्यामसुंदर ने अपना पर्चा वापस कर लिया। इस तरह अब मैदान में दस प्रत्याशी रह गए हैं। सदस्य के लिए नामांकन करने वाले 88 उम्मीदवारों में से 9 लोगों ने अपना पर्चा वापस कर लिया।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार हाटा नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के छह उम्मीदवारों में से किसी ने भी अपनी दावेदारी वापस नहीं ली, जबकि सदस्य के 174 उम्मीदवारों में से 15 ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। सदस्य के कुल 159 उम्मीदवार बचे हैं।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार खड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव हेतु कुल आठ नामांकन में से एक उम्मीदवार स्नेहलता जायसवाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार हैं। सभासद के आठ प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। अब बारह वार्डो के लिए कुल 73 प्रत्याशी सभासद के लिए मैदान में हैं।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दाखिल अपने नामांकन पत्र को आशा देवी ने वापस ले लिया। यहां सदस्य के उम्मीदवार गया और सविता ने अपना पर्चा वापस लिया। कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के तीन निर्दल प्रत्याशी नंदलाल गुप्त, रामगोपाल गुप्त और मीरा देवी ने पर्चा वापस लिया। सदस्य की उम्मीदवार कौशल्या, किरन देवी, एहसान, रीता, रीना, सैयद, मुसर्रत और बिंदू देवी ने पर्चा वापस लिया। दिन के तीन बजे डीएम आंद्रा वामसी, एसपी यमुना प्रसाद व एसडीएम त्रिभुवन ने पर्चा वापसी का जायजा लिया।