{"_id":"3b0d9cc2f20161223aa7a8095e2b601f","slug":"83-voting-centers-today-leaving-polling-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 केंद्रो पर वोटिंग आज, पोलिंग पार्टियां रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 केंद्रो पर वोटिंग आज, पोलिंग पार्टियां रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए 83 केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। जिला पंचायत के चार और बीडीसी के 90 वार्डों से कुल 570 उम्मीदवार मैदान में हैं।
जबकि बीडीसी के तीन वार्डों की महिला प्रत्याशी पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। पूरे ब्लॉक में 189 बूथों पर प्रशासन की ओर से मतदान कराने की तैयारी है।
कस्बे के मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज परिसर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। डीएम लोकेश एम ने मौके का निरीक्षण किया तथा मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।शुक्रवार को सुबह मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल, एसडीएम कप्तानगंज सचिन सिंह, सीओ विनय सिंह, विजय शंकर सिंह, तहसीलदार वंदना पांडेय, नायब तहसीलदार प्रीति सिंह, राधेश्याम उपाध्याय, एसओ ज्ञानेंद्रनाथ शुक्ल की देखरेख में मतपत्र और पेटिका का आवंटन किया गया।
लगभग 11 बजे पहुंचे डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। लगभग 12 बजे पहुंचे एएसपी लालसाहब यादव ने पुलिस विभाग के लोगों से जानकारी ली और सुझाव दिए।
रिटर्निंग अफसर प्रदीप गौतम के मुताबिक पूरे ब्लॉक को 10 सेक्टरों में बांटा गया है और दो जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती हुई है।
कुल 189 बूथों में से एक बूथ सिरसिया खोइयां को अतिसंवेदनशील प्लस, 60 अति संवेदनशील, 66 संवेदनशील तथा 62 बूथों को सामान्य की श्रेणी में रखा गया। कुल एक लाख 36 हजार मतदाता 570 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।