फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   821 Divyangjans voted by ballot paper

821 दिव्यांगजनों ने किया बैलेट पेपर से मतदान

Sun, 20 Feb 2022 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
821 Divyangjans voted by ballot paper
तमकुहीराज विधा सभा के चौपथिया गांव में मतदान करते बुजुर्ग। - फोटो : KUSHINAGAR
821 दिव्यांगजनों ने किया बैलेट पेपर से मतदान
विज्ञापन

दूसरे दिन 678 मतदान कार्मिकों ने भी किया मतदान
पडरौना। चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को डोर-टू-डोर मतदान का शुभारंभ हुआ। इसमें कुल 821 लोगों ने मतदान किया। इसके अलावा नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने कार्मिकों के मतदान बूथ पर कुल 678 मतदान कार्मिकों ने बैलेट पेपर के जरिए अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया।
भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या ने बताया कि मतदान कार्मिकों के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने मतदान बूथ पर पडरौना विधानसभा क्षेत्र के 41, खड्डा विधानसभा क्षेत्र के 125, तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के 54, खड्डा विधानसभा क्षेत्र के 155, कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के 132, हाटा विधानसभा क्षेत्र के 94 और रामकोला विधानसभा क्षेत्र के 77 समेत कुल 678 मतदान कार्मिकों ने बैलेट पोस्टर के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इसी तरह चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार से दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए डोर-टू-डोर मतदान कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए रविवार को 42 पोलिंग पार्टियां जिले में रवाना हुई थीं। इस दिन 364 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 457 समेत कुल 821 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। मतदान सकुशल संपन्न कराने में खड्डा के नायब तहसीलदार कुंदन आदि समय-समय पर कर्मचारियों को जरूरी जानकारी लेकर निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र में सात पोलिंग पार्टियों ने विभिन्न गाव में घर-घर जाकर 80 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं का मतदान कराया। इस दौरान जयनारायण, विनोद कुमार, अनिरुद्ध गौतम, दीपू जायसवाल, जयनाथ शर्मा, शैलेंद्र पांडेय, संतोष गुप्ता, संजय सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुनील मणि त्रिपाठी, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed