फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पंचायत भवन परिसर में मिला 15 ट्राली अवैध बालू, जब्त

पंचायत भवन परिसर में मिला 15 ट्राली अवैध बालू, जब्त

Wed, 20 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन परिसर में मिला 15 ट्राली अवैध बालू, जब्त
एसडीएम और खनन निरीक्षक के साथ पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन

तीन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। एसडीएम और खनन निरीक्षक की अगुवाई में बुधवार को पुलिस ने बरवा रतनपुर गांव में बने अवैध खनन स्थल पर छापेमारी की। पुलिस ने खेत मालिक सहित तीन लोगों पर नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पंचायत भवन में रखा गया 15 ट्रॉली बालू जब्त कर लिया गया।

खड्डा क्षेत्र के बरवा रतनपुर गांव से प्रशासन को अवैध खनन की गोपनीय जानकारी मिली जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार की अगुवाई में बुधवार को नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, खनन निरीक्षक जितेंद्र सिंह के साथ खड्डा पुलिस खनन स्थल पर पहुंची। वहां जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे पाए गए, जिनमें बालू खनन के प्रमाण मिले। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने जमीन को चिह्ति किया तो वह जमीन रवि प्रताप के नाम से खतौनी में दर्ज पाई गई। इसके बाद जांच टीम बरवा रतनपुर गांव के बनवारी छपरा टोले में पहुंची, जहां पंचायत भवन परिसर में अवैध रूप से भंडार करके रखा गया लगभग 15 ट्राली (45 घनमीटर) बालू मिला, जिसे एसडीएम के आदेश पर जब्त कर लिया गया। उसे गांव के एक व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया गया। खनन निरीक्षक जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व खनन अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ खड्डा संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि खनन निरीक्षक की तहरीर पर रविप्रताप, सुनील राव, बृजेश यादव व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed