{"_id":"5a0ad7124f1c1b86698bb664","slug":"81510659858-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति भाव से सराबोर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति भाव से सराबोर हुए दर्शक
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 14 Nov 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज(कुशीनगर)। कस्बे के जेपी इंटर कॉलेज की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित रजत जयंती समारोह सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। इसमें सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों ने रामायण की मनभावन प्रस्तुति की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर संपूर्ण दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। महिषासुर मर्दिनी और गणेश वंदना की प्रस्तुति भी बहुत सराहनीय रही। उसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न प्रकार के गीत, डांस, नाटक आदि का मंचन कर कार्यक्रम के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।
उसके बाद सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों ने रामायण का मंचन किया। इन कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को रामराज और त्रेत्रायुग का आभास करा दिया। इस महोत्सव में पूर्व छात्रों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्रों ने अपने अध्ययनकाल का अनुभव साझा किया।
इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निर्देशक, सप्तम मंडल गोरखपुर योगेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय संस्कृत को बचाने का एक उचित माध्यम साबित हो सकते हैं। इस तरह से कार्यक्रम हर विद्यालय में होने चाहिए।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र ने कहा कि जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से अन्य विद्यालय के बच्चों को भी सीख लेनी चाहिए।
इस समारोह में मौजूद लोगों को ओमप्रकाश सिंह, डॉ. मनीषा शाही, जगतारण शरण गुप्त, राधे गोविंद शाही, रामपारस सिंह, शैलेंद्रदंत शुक्ल, रामकवल सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मजीबुल्लाह राही और विशंभर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जयराज सिंह, सतीश श्रीवास्तव, उदयभान सिंह, राम प्रताप सिंह, विनोद गोविंद राव, अनिल कुमार दुबे, उमेश कुमार उपाध्याय, विक्रम नारायण सिंह, विजय कुमार शुक्ला, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।