फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   निकाय चुनाव को लेकर कुशीनगर में यूपी-बिहार पुलिस की बैठक

निकाय चुनाव को लेकर कुशीनगर में यूपी-बिहार पुलिस की बैठक

Sun, 12 Nov 2017 05:11 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 12 Nov 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर कुशीनगर में यूपी-बिहार पुलिस की बैठक
बैठक - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कसया (कुशीनगर) । निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार की पुलिस ने रविवार को कुशीनगर स्थित एक निजी होटल में बैठक कर साझा रणनीति तैयार की है। इसमें जिले की सीमा से सटे सभी सात जनपदों के एसपी, एएसपी और सीओ शामिल हुए।
विज्ञापन

गोरखपुर के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की अध्यक्षता में घंटों हुई इस बैठक में बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के एसपी मृत्युंजय कुमार, सीवान के एसपी सौरभ कुमार, बगहां एसपी अरविंद कुमार, पश्चिमी चंपारण के एसपी और यूपी के महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

कुशीनगर के एसपी यमुना प्रसाद ने पत्रकारों को बैठक में हुए निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया की बैठक में समन्वय ग्रुप गठित किया गया है। यह तय हुआ है कि चुनाव के दौरान सीमा पर स्थित बैरियर और पिकेट को और मजबूत व प्रभावी बनाया जाएगा। निगरानी बढ़ाई जाएगी और चुनाव में मतदान के समय सीमा पूरी तरह सील कर दी जाएगी। अवांछित गतिविधियां बंद कर दी जाएगी। त्वरित गति से सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा और फौरी तौर पर उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शराब पर पाबंदी लगाने के लिए संयुक्त टीम बनेगी। ईनामी, सक्रिय और जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखी जाएगी। थाना स्तर पर सभी श्रेणी के अपराधियों का सत्यापन होगा। एसपी ने बताया कि महराजगंज की नेपाल सीमा पर एसएसबी और सिविल पुलिस मिलकर अराजक तत्वों पर नजर रखेंगी। नदियों के रास्तों पर भी निगाह रखा जाना तय हुआ है। नदियों के प्रचलित रास्तों के अलावा चोर रास्तों पर भी पुलिस की निगाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed