{"_id":"59aee5a94f1c1b07088b476d","slug":"81504634281-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी सीडीपीओ, सुपरवाइजर व लिपिक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी सीडीपीओ, सुपरवाइजर व लिपिक का वेतन रोका
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला (कुशीनगर)। पुष्टाहार के बदले रुपये मांगने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय में हंगामा किया। इसकी जानकारी पर पहुंचे एसडीएम कप्तानगंज ने प्रभारी सीडीपीओ, एक सुपरवाइजर व लिपिक का वेतन रोकने का आदेश दिया। अपने सामने पुष्टाहार का उठान कराया।
मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्टाहार लेने सीडीपीओ कार्यालय पहुंची थीं। कार्यालय के एक लिपिक ने इसके लिए रुपयों की मांग की तो कार्यकर्ता हंगामा करने लगीं। इसकी सूचना किसी ने एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन को दे दी। एसडीएम ने रुपये मांग रहे लिपिक को डांटा और अपने सामने पुष्टाहार का वितरण शुरू कराया। इसके अलावा लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी सीडीपीओ, सुपरवाइजर और लिपिक का वेतन रोकने का निर्देश दिया।