फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चलती स्कूल बस में चढ़ा युवक, बच्चे सहमे

चलती स्कूल बस में चढ़ा युवक, बच्चे सहमे

Fri, 04 Aug 2017 06:00 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
चलती स्कूल बस में चढ़ा युवक, बच्चे सहमे
कुशीनगर। शुक्रवार को बच्चों से भरी स्कूल बस में एक युवक अचानक चढ़ गया। उसका बर्ताव देख बच्चे सहम गए। चालक और परिचालक उसे बस से उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उतरा। इस पर चालक बस लेकर पुलिस चौकी चला आया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में बच्चों की छुट्टी होने के बाद एक स्कूल बस उन्हें लेकर घर छोड़ने जा रही थी। तमकुहीराज में चालक एक जगह कुछ बच्चों को छोड़कर जैसे ही आगे बढ़ा, एक युवक चलती बस में चढ़ गया। उसे देखकर बच्चे सहम गए। चालक और परिचालक ने उसे बस से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद चालक बस को पुलिस चौकी तमकुहीराज लेकर चला आया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी उमेश कुमार का कहना था कि प्रथम दृष्टया वह युवक मनोरोगी लगता है। उसके अभिभावक को बुलाया गया है। उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed