{"_id":"60a946398ebc3e25fd715f20","slug":"80-positive-found-kushinagar-news-gkp395460278","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 80 नए संक्रमित मिले, 276 स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 80 नए संक्रमित मिले, 276 स्वस्थ हुए
विज्ञापन

जिले में संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत, ठीक होने की दर 92.38 प्रतिशत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को 80 लोग कोरोना से संक्रमित मिले, लेकिन राहत की बात यह रही कि 276 मरीज इस महामारी को हराने में सफल रहे। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की दर 2.79 प्रतिशत है। ठीक होने वालों की दर 92.38 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.65 प्रतिशत है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 6986 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसमें से 80 लोग संक्रमित मिले। जिले में अब तक 535897 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 14961 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 98 मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को 276 मरीज ठीक हुए। अब तक 13821 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1042 है।