{"_id":"5f020ab58ebc3e42f31aebbe","slug":"8-including-two-cops-found-corona-positive-kushinagar-news-gkp3570906105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में दो पुलिसकर्मियों समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में दो पुलिसकर्मियों समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले,
विज्ञापन
पचार में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को सील करते सरकारी कर्मचारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर में दो पुलिसकर्मियों समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले,
मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती संक्रमित मरीज की मौत
पडरौना(कुशीनगर)। रविवार को दो पुलिसकर्मियों समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक पडरौना शहर का है। संक्रमितों की संख्या 173 हो गई है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती संक्रमित मरीज की मौत हो गई। एल-1 हास्पिटल से एक संक्रमित मरीज को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। रविवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो पुलिसलाइन में तैनात हैं। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले पडरौना नगर के सेंट्रल बैंक रोड निवासी एक व्यक्ति की ट्रूनॉट मशीन से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त कप्तानगंज क्षेत्र के पचार बड़ा टोला के दो, पडरौना क्षेत्र के बढ़ेया छपरा का एक, रामकोला क्षेत्र के रगड़गंज में एक और फाजिलनगर क्षेत्र के मधुरिया में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके पति की रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी, उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इस तरह रविवार को कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने आठ नए संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की। इनमें चार रिपोर्ट ट्रूूनॉट मशीन से हुई सैंपल जांच की है।