फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   78 constables posted in Dial-112 for five years are on line duty.

Kushinagar News: पांच साल से डायल-112 में जमे 78 सिपाही लाइनहाजिर

Wed, 19 Nov 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
78 constables posted in Dial-112 for five years are on line duty.
कुशीनगर। पांच साल से अधिक समय से डायल 112 पर तैनात 78 सिपाहियों को एसपी ने मंगलवार को लाइनहाजिर कर दिया। थानों पर तैनात 76 सिपाहियों को डायल 112 पर तैनात किया गया है। हाईवे पर होने वाले पशु तस्करी के खेल में तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पूर्व में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों का नाम कई बार सामने आ चुका था, लेकिन कार्रवाई के बजाए जांच तक ही मामला सिमट गया था।
विज्ञापन

कुशीनगर के रास्ते होने वाले पशु तस्करी के खेल में शामिल 25 पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई हुई थी। इसमें एसपी संतोष कुमार मिश्रा को भी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद जिले में आए वर्तमान एसपी केशव कुमार ने नेटवर्क को तोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू किया। लंबे समय से थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने के बाद कई पुलिसकर्मी कार्रवाई के जद में आए।
विज्ञापन

डायल 112 पर पांच से छह साल से तैनात सिपाहियों की समीक्षा करने के बाद लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों की मानें तो बिहार को जोड़ने वाले हाईवे व अन्य मार्गों पर सक्रिय डायल 112 के पुलिसकर्मी पशु तस्करों को रोकने में कोई सहयोग नहीं करते थे। इनकी भूमिका भी संदिग्ध रही, तमकुहीराज और सेवरही थाना क्षेत्र में पूर्व में कई बार पशु तस्करों की गाड़ी रोकने और छोड़ने का वीडियो वॉयरल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई और जांच में क्लीचिट दे दी गई। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। लंबे दिनों से तैनात पुलिसकर्मियों को लाइन में किया गया है। इससे और बेहतर पुलिसिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed