फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौला हुआ भक्तिमय

हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौला हुआ भक्तिमय

Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौला हुआ भक्तिमय
शिवमंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली झांकी
विज्ञापन

बेलवा कारखाना। विशुनपुरा के शिव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार को झांकी निकाली गई। यजमान गजानंद उपाध्याय की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ निकली देवी-देवताओं की विभिन्न स्वरूपों की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। झांकी के साथ भगवान शिवशंकर, मां पार्वती, विघ्न विनाशक भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी बाबा और भगवान हनुमान की मूर्ति विशुनपुरा से होते हुए जौरा बाजार, धनहां, अमवा, नदवा, लक्ष्मीपुर होते हुए विशुनपुरा शिव मंदिर पहुंची। यहां बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा होगी। हर तरफ लोग हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे थे। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से इलाके का वातावरण भक्तिमय हो रहा था।

शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन मंगलवार को सबसे पहले वेदी पूजन, जलाधिवास हुआ। इस दौरान समाजसेवी रूबी किन्नर, वाल्मीकि उपाध्याय, मनोज, नीलेश, सानू, देवानंद, गंधर्व, अवन, नंदनी, ज्योति, हरिकेश, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed