फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रतियोगिता में विशुनपुरा चैंपियन

प्रतियोगिता में विशुनपुरा चैंपियन

Mon, 24 Sep 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 24 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विशुनपुरा चैंपियन
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बीईओ अजय कुमार तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीगंज। न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार को रामकोला क्षेत्र के रामपुर बगहा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इसमें खो-खो, दौड़, कबड्डी आदि खेलकूद में कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनपुरा ओवरऑल चैंपियन रहा। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बीईओ अनूप गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चन कर किया। 50 मीटर बालक दौड़ में नीरज व बालिका में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुग्रीव व बालिका वर्ग में आंचल ने पहला स्थाना हासिल किया। लंबीकूद बालिका वर्ग में सोनी प्रथम स्थान व नीतू द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में आकाश प्रथम व सुरेश द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में दिनेश प्रथम व विपिन द्वितीय रहे। संचालन उपेंद्र कुशवाहा ने की। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत लालाछपरा के सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनपुरा ओवरऑल चैंपियन बना। बीईओ ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान श्यामसुंदर पासवान, कृपाशंकर श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, श्रीकांत यादव, दिनेश चौबे, राजेश कुमार यादव और मुकेश गौंड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने दिखाया दमखम
कसया।क्षेत्र के डुमरी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया। इसमें हर संवर्ग में प्रथम आये प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ अनूप कुमार गुप्ता ने खेलों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि खेल से समानता का भाव उत्त्पन्न होता है। बेसिक स्तर पर खेलों के आयोजन से गांव में छिपी प्रतिभाओं को तरासने का मौका मिलता है। बच्चे क्षेत्र व देश का नाम रौशन करते हैं। प्रतियोगिता के प्राथमिक संवर्ग के दौड़ में बालिका वर्ग में 50 मीटर में नंदनी कश्यप, 100 मीटर में सविता, 200 मीटर में राधा, बालक वर्ग में 50 मीटर में अंकित कुमार, 100 मीटर में दिनेश यादव , 200 मीटर में अमित कुमार, जूनियर वर्ग बालक वर्ग में अजय कुमार गौतम व बालिका वर्ग में सपना प्रथम रहीं। प्राथमिक के खो-खो, कबड्डी के बालक व बालिका वर्ग में बेलवा पलक धारी, जूनियर वर्ग में दोनों संवर्गों में डुमरी प्रथम रहा। अतिथियों ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान अमर प्रकाश पांडेय, भरदुल प्रसाद, मनोज चौबे, अभयप्रताप नारायण सिंह, सुबाष प्रजापति, विनोद सिंह, धनंजय सिंह, रामचंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।



वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रुदवलिया चैंपियन
तुर्कपट्टी। फाजिलनगर ब्लॉक के महुअवा बुजुर्ग न्याय पंचायत का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महुअवा कारखाना स्थित जूनियर विद्यालय के परिसर में किया गया। इसमें बेसिक के चार जूनियर विद्यालयों समेत करीब 20 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रुदवलिया जनपदीय आदर्श विद्यालय ओवरऑल चैंपियन रहा।महुअवा बुजर्ग न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता एनपीआरसी राणा प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक मंजूर अली, संतोष प्रसाद, वेदप्रकाश और किरण पटेल की देखरेख में शुरू हुआ। प्राथमिक स्तर के 50 मीटर बालक दौड़ में रुदवलिया के संदीप शर्मा प्रथम और पुरंदरपुर के भरत दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर की बालिका दौड़ में रुदवलिया की तनु प्रथम तथा गुरवलिया की सरिता दूसरे नंबर पर रहीं। जूनियर विद्यालयों के 100 और 200 मीटर की दौड़ रुदवालिया के जगदंबा प्रथम तथा रबिश को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में रुदवलिया की ही शालिनी और खुशबू विजयी रहीं। रुदवलिया के प्राथमिक व जूनियर के बच्चों को बालक और बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए वॉकओवर दिया गया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ फाजिलनगर अजय तिवारी, शिक्षक नेता विद्यासागर पांडेय, फरहद अली ने संयुक्त रूप से किया। बीईओ ने कहा कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क के लिए खेल आवश्यक है। शिक्षकों के परिश्रम से यही बच्चे एक दिन प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम को ग्रामप्रधान सिंगासन यादव, सुनील त्रिपाठी, महेंद्र शर्मा और आरती दूबे ने भी संबोधित किया। संचालन वेद प्रकाश त्रिपाठी ने की। इस दौरान सफाउद्दीन अंसारी, रामकुंवर प्रसाद, राधामोहन यादव, इमरान अली, संतोष प्रसाद, कुसुम द्विवेदी, कालिंदी सिंह, गुलाब और आशा प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed