फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रकम उपलब्ध फिर भी नहीं बने शौचालय

रकम उपलब्ध फिर भी नहीं बने शौचालय

Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रकम उपलब्ध फिर भी नहीं बने शौचालय
कुशीनगर। स्वच्छ भारत का सपना देखने वाली भाजपा की केंद्र सरकार की मंशा पर ग्राम पंचायतों के कुछ जिम्मेदारों ने ही पानी फेर दिया है। खुद पंचायतीराज विभाग ही मानता है कि दो वित्तीय वर्षों में जनपद को करीब 41 हजार शौचालयों के मद में मिली धनराशि का कई गांवों के ग्राम प्रधानों और सचिवों ने उपयोग ही नहीं किया। यहां तक कि ग्राम प्रधानों व सचिवों ने न तो शौचालय पूर्ण कराए और न ही उसका उपभोग प्रमाण पत्र ही प्रस्तुत किया है। विभाग ने अब संबंधित प्रधानों व पंचायत सचिवों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा है। उपभोग प्रमाण प्रस्तुत नहीं करने वालों से रिकवरी की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

भारत सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए घर-घर शौचालय बनवा रही है। सरकार की मंशा हर घर में शौचालय बनवाने की है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस मद में भेजी गई रकम से कई गांवों के जिम्मेदारों ने शौचालय बनवाए ही नहीं। पंचायतीराज विभाग की मानी जाए तो वित्तीय वर्ष 2015-16 के 10925 और 2016-17 के करीब 30 हजार शौचालयों के लिए 12 हजार रुपये की दर से कुल लगभग 59.11 करोड़ रुपये शासन की ओर से भेजे गए थे। इनमें वित्तीय वर्ष 2015-16 के 250 और 2016-17 के 1112 शौचालय अब भी अपूर्ण हैं। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों ने इनका उपभोग प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया। इस हिसाब से करीब एक करोड़ तिरसठ लाख चौव्वालिस हजार रुपये का काम अब भी पूर्ण होना बाकी है। इस संबंध में डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी का कहना है कि इस तरह की मनमानी गबन की श्रेणी में आती है। दोनों वित्तीय वर्ष बीतने के बाद भी ग्राम प्रधानों और सचिवों ने उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया। शौचालय पूर्ण कराकर उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने वाले सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों को नोटिस भेजी गई है। जिसमें एक सप्ताह में उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया है। अगर वे उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनसे शौचालय के मद में आवंटित पूरी धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed