फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   700 people were treated in eye checkup camp

नेत्र जांच शिविर में 700 लोगों का हुआ इलाज, 250 को लगा कोरोनारोधी टीका

Thu, 09 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
700 people were treated in eye checkup camp
नेत्र जांच शिविर में 700 लोगों का हुआ इलाज, 250 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और लाची देवी इंटर कॉलेज की ओर से नेत्र जांच शिविर और कोविड टीकाकरण आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। अमर उजाला फाउंडेशन एवं कॉलेज प्रशासन की तरफ से बृहस्पतिवार को जटहां बाजार स्थित लाची देवी इंटर कॉलेज में नेत्र जांच शिविर और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम तक चले इस शिविर में राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर की टीम को आमंत्रित किया गया था। टीम ने शिविर में आए 700 लोगों के आंखों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दीं। इस शिविर में कोरोनारोधी टीकाकरण कैंप भी लगाया गया था, जिसमें 250 लोगों को टीका लगाया गया।
शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता आरके मौर्य और जटहां बाजार थाने के एसओ नंदा प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए आरके मौर्य ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा से जो सुखद अनुभूति होती है, उसे शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। एसओ नंदा प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन हमेशा होने चाहिए। समाज के लोगों को जरूर लाभ मिलता है। प्रधानाचार्य एवं आयोजक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसा सामाजिक कार्य किया जाता है। आम लोगों को गांव पर ही स्वास्थ्य लाभ मिल जाए। ऐसा कार्य हमेशा करता रहूंगा।
विज्ञापन

जांच और दवा के अलग-अलग थे टेबल
शिविर में डॉक्टरों के अलावा स्वास्थ्य टीम लोगों की ओर से ब्लडप्रेशर, बुखार, शुगर आदि की जांच की गई। इसके अलावा एक अलग काउंटर दवा के लिए बनाया गया था, जहां डॉक्टरों की तरफ से निशुल्क जांच और दवा दी जा रही थी। लोगों की भीड़ को देखते हुए अलग काउंटर पर उनका रजिस्ट्रेशन हो रहा था। जांच और दवा पाकर लोग संतुष्ट दिखे। स्वास्थ्य शिविर में आए शुकरुल्लाह अंसारी, रामचंद्र, यासमीन खातून, अनीता देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के शिक्षकों का रहा सहयोग
आयोजन में प्रबंधक हरिशंकर कुशवाहा, पुरुषोत्तम शुक्ल, बुंदल मिश्र, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश शर्मा, अभिलाषा तिवारी, अंतिमा पाल, ज्योति शर्मा, अंजनी जायसवाल, रिद्धि शुक्ला, रिंकी देवी, वीरेंद्र गिरी, जितेंद्र यादव आदि ने सहयोग किया।

लोगों ने की मुक्तकंठ से सराहना
जटहां गांव से आईं अनुराधा गुप्ता ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़े ही सलीके से डॉक्टर ने बात की, पहले परेशानी पूछी, फिर दवाएं दीं। जटहां बाजार निवासी शिल्पा गुप्ता ने कहा कि शिविर को लेकर मन में सवाल था कि निशुल्क दवा मिलेगी या रुपये लगेंगे, लेकिन इस शिविर में सुझाव और दवा मुफ्त मिलीं। जटहां बाजार की निवासिनी किरन देवी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह कार्यक्रम सराहनीय है। इसके माध्यम से कोरोनारोधी टीकाकरण आसानी से हो गया। वरना हमें भी भीड़ में धक्के खाने पड़ते, अस्पताल नहीं जाना पड़ा। कटाई भरपुरवा गांव की अभिलाषा तिवारी ने कहा कि इस शिविर में सभी को आसानी से जांच और सुझाव मिल गया। इसके साथ ही हम लोगों को आसानी से कोविड टीकाकरण का लाभ भी मिला। भीड़भाड़ में जाने से हम लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed