{"_id":"61881d58d264c86dc012465e","slug":"7-people-injured-in-quarell-kushinagar-news-gkp4155628185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में सात लोग घायल
जटहां बाजार (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के मिश्र टोला में रविवार की शाम को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाई।
कटाई भरपुरवा गांव में शाम करीब चार बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस मारपीट में सोहित (35), हरिश्चंद्र (50), राजन (16), मारकंडेय (35), जालंधर (25), सुशीला (20), आरती (20) समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को कोटवा सीएचसी भेजवाई। इस संबंध में एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भेजवाया गया है। तहरीर मिलने विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस से की कार्रवाई की मांग की
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र मीरबिहार गांव के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस गांव के निवासी दीपक कुमार की तरफ से पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के एक व्यक्ति ने अपने सहयोगियों के साथ गोलबंद होकर उनके घर में घुसे और उनकी बहन सुनीता, लालमुनि, रोहित, बैरिस्टर, चिता देवी, सुभावती देवी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। उन्होंने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ अखिलेश सिंह ने बताया है कि मारपीट की घटना संज्ञान में है। कार्रवाई की जा रही है।