{"_id":"5ba92ad8867a557f17445ef4","slug":"61537813208-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिहाज से जनपद मुख्यालय और कलेक्ट्रेट में की गई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिहाज से जनपद मुख्यालय और कलेक्ट्रेट में की गई बैरिकेडिंग
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी पूरी
फोटो के साथ
कार्यपालक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी संभालेंगे व्यवस्था की कमान
सुबह 11 बजे से शुरू होगा मतदान, मतगणना तीन बजे के बाद
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चल रहे उप चुनाव में मंगलवार को होने वाले मतदान और मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद मुख्यालय और कलेक्ट्रेट में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। वहां कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस अफसर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात किए गए हैं। मतदान और मतगणना कलेक्ट्रेट में स्थित डीएम के न्यायालय कक्ष में होगी।
एडीएम कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि मतदान से लेकर मतगणना तक कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद रहेगा। छोटे गेट से ही अधिकारी, प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य अंदर जा सकेंगे। मतदान स्थल, कलेक्ट्रेट कैंपस तथा इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कार्यपालक मजिस्ट्रेट संभालेंगे। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम सदर गुलाबचंद राम को डीएम न्यायालय कक्ष से लेकर पूरा कलेक्ट्रेट परिसर, एएसडीएम अजय नारायण सिंह को कलेक्ट्रेट मुख्य गेट, एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के आसपास का क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। इनके अलावा तहसीलदार कसया सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा को कलेक्ट्रेट मेन गेट से दक्षिण तरफ ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा तहसीलदार कप्तानगंज मनोज कुमार तिवारी को कलेक्ट्रेट गेट के उत्तर तरफ ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने बताया कि मतदान और मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान दिन के 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक और मतगणना तीन बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। उसके बाद विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मतदान और मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस विभाग के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।